तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा: 12 साल से रिलेशनशिप में, प्रेमिका अनुष्का यादव से किया प्यार का इज़हार, फोटो वायरल

 तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा: 12 साल से रिलेशनशिप में, प्रेमिका अनुष्का यादव से किया प्यार का इज़हार, फोटो वायरल
Spread the love

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक तेज प्रताप यादव ने शनिवार को अपने निजी जीवन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेमिका अनुष्का यादव के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से रिलेशनशिप में हैं. तेज प्रताप का यह इज़हार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और जनता के बीच चर्चाओं का विषय बन गया है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में बिजली-पानी का संकट जारी, भाड़े के जेनरेटर से चल रहा काम, छात्राएं हो रही हैं परेशान

सोशल मीडिया पर किया प्यार का इज़हार

तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं तेज प्रताप यादव और इस तस्वीर में मेरे साथ जो हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं.” उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इस बात को सार्वजनिक करना चाहते थे, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. तेज प्रताप और अनुष्का की करवा चौथ मनाते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें अनुष्का छन्नी से चांद और तेज प्रताप को देखती नजर आ रही हैं. एक अन्य फोटो में अनुष्का की मांग में सिंदूर भी दिखाई दे रहा है.

2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी शादी

तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रही है.उन्होंने साल 2018 में बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से शादी की थी. लेकिन यह विवाह ज्यादा समय तक नहीं चला और कुछ ही महीनों में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो तलाक तक जा पहुंचा. फिलहाल, यह मामला फैमिली कोर्ट में लंबित है.

इसे भी पढ़ें : टाटानगर स्टेशन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, रेलवे जीएम के निर्देश पर जून तक खाली होगा पूरा क्षेत्र, पुनर्विकास की तैयारी

पोलिटिकल एंगल से भी जोड़ रहे लोग

तेज प्रताप यादव पहले भी अपनी शादी को “राजनीतिक साजिश” करार दे चुके हैं. एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि उन्हें अब शादी से डर लगता है और दोबारा शादी के सवाल पर जवाब दिया था कि तलाक केस के बाद देखा जाएगा. ऐसे में अब उनका यह खुलासा कि वे पिछले 12 सालों से एक लड़की के साथ रिश्ते में हैं, कई सवाल खड़े कर रहा है.

हालांकि, पोस्ट के वायरल होने के बाद तेज प्रताप के सोशल मीडिया पेज से इसे कई बार डिलीट और फिर से पोस्ट किया गया, जिससे यह मामला और भी विवादास्पद हो गया है.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!