टाटानगर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, झुमका, पायल और 12 हजार नकद बरामद, पहले भी जा चुकी हैं जेल

 टाटानगर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, झुमका, पायल और 12 हजार नकद बरामद, पहले भी जा चुकी हैं जेल
Spread the love

जमशेदपुर : टाटानगर जीआरपी ने ट्रेन यात्रियों से चोरी करने वाले गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले की पोनीहाती के जामबनी गांव की जोवा सबर, जासमीन और कोटशिला गांव की समीरा चौधरी के रूप में हुई है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं पूर्व में भी ट्रेनों में चोरी के मामलों में जेल जा चुकी हैं।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, कर रही थीं अगली वारदात की तैयारी

पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं ने हाल ही में एक महिला यात्री का बैग चोरी किया था। बैग में झुमका, चांदी की पायल और 12 हजार रुपये नकद थे। शिकायत मिलने के बाद टाटानगर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, जिसमें इन तीनों की पहचान हो गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये महिलाएं फिर से चोरी की योजना बना रही हैं, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : साकची थाना के समक्ष जन सुविधा मंच का प्रदर्शन, बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर उठाया सवाल

रेल यात्रियों को दी चेतावनी, सतर्क रहने की अपील

जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें और अनजान लोगों से बातचीत या मदद लेने से बचें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!