टाटानगर जीआरपी थाना प्रभारी राम प्यारे राम लाइन क्लोज, नये रेल एसपी ऋषभ गर्ग ने पदभार संभालते ही की कार्रवाई

 टाटानगर जीआरपी थाना प्रभारी राम प्यारे राम लाइन क्लोज, नये रेल एसपी ऋषभ गर्ग ने पदभार संभालते ही की कार्रवाई
Spread the love

जमशेदपुर : टाटानगर जीआरपी थाना प्रभारी राम प्यारे राम को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन क्लोज कर दिया गया है। यह कार्रवाई नए रेल एसपी ऋषभ गर्ग ने पदभार ग्रहण करते ही की। उनकी नियुक्ति के तुरंत बाद ही पूर्व में दिए गए आदेश को लागू करते हुए राम प्यारे राम को उनके पद से हटा दिया गया।

आईजी ने दिया था निलंबन का निर्देश

दरअसल, कुछ दिन पहले रेलवे के आईजी अमोल होमकर ने टाटानगर जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान थाना प्रभारी नदारद पाए गए थे और उनसे फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका। इसे कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए आईजी ने तत्काल सस्पेंशन का निर्देश दिया था, लेकिन रेल एसपी की नियुक्ति लंबित होने के कारण कार्रवाई अटक गई थी।

इसे भी पढ़ें : सरायकेला : अपराधी वसीम बच्चा की मां ब्राउन शुगर बेचते गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में 18 पुड़िया बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

नए एसपी ने संभालते ही दिखाया एक्शन

गुरुवार को जैसे ही ऋषभ गर्ग ने रेल एसपी का पदभार संभाला, उन्होंने आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए राम प्यारे राम को लाइन हाजिर कर दिया। इस बीच, जीआरपी थाना के सब-इंस्पेक्टर जीतराम को फिलहाल थाना प्रभारी का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। स्थायी नियुक्ति को लेकर अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!