सरायकेला : आईजी अखिलेश झा ने किया जिला पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
सरायकेला-खरसावां : बुधवार को रांची प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अखिलेश झा ने जिला पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया. उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर जिले के सभी डीएसपी और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला फूंका
आईजी अखिलेश झा ने जिला पुलिस कार्यालय में बैठक कर विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. उन्होंने अपराध शाखा, लेखा शाखा, विधि शाखा, पासपोर्ट शाखा और जनरल शाखा का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन किया जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके.

