सरायकेला : ड्यूटी आ रहे आरक्षी की सड़क हादसे में मौत, हंसाउड़ी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

 सरायकेला : ड्यूटी आ रहे आरक्षी की सड़क हादसे में मौत, हंसाउड़ी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
Spread the love

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के हंसाउड़ी पेट्रोल पंप के पास रविवार को देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस आरक्षी कमल किशोर बोंगबोंगा (36) की मौत हो गई। एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। आरक्षी की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत मालूका गांव निवासी कमल किशोर बोंगबोंगा के रूप में हुई है। वे वर्तमान में सरायकेला के दुगनी पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : बिष्टुपुर सड़क दुर्घटना में घायल शिवम की भी रिम्स में मौत, दोनों दोस्त की एक साथ उठी अर्थी, मातम में डूबा इलाका

पुत्र से मिलने छुट्टी पर गए थे गांव

कमल किशोर बोंगबोंगा बीते 4 जून को नवजात पुत्र के जन्म के बाद छुट्टी लेकर अपने गांव गए थे। वे 16 जून को ड्यूटी पर लौटने वाले थे, जिसके लिए 15 जून की रात वे अपनी बाइक (नं. JH06J 7360) से सरायकेला लौट रहे थे। इसी दौरान चाईबासा की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने हंसाउड़ी पेट्रोल पंप के पास उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों द्वारा सूचना मिलने के बाद आरक्षी को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें : रेल ब्लॉक : टाटानगर-खड़गपुर रेल मार्ग पर 16 से 24 जून तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, छह जोड़ी ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कमल किशोर अपने पीछे पत्नी, छह वर्षीय बेटा और 12 दिन के नवजात को छोड़ गए हैं। घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पूरे गांव और विभाग में शोक की लहर है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!