रांची : झारखंड शराब घोटाला में IAS विनय कुमार चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह गिरफ्तार, 38 करोड़ के घोटाले में एसीबी ने की कार्रवाई
रांची : झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान राज्य सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों आईएएस विनय कुमार चौबे (पूर्व सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग) और संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया. दोनों पर 38 करोड़ रुपये के घोटाले में संलिप्तता का आरोप है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : मुसाबनी में डायन बताकर दो महिलाओं की हत्या, शव को जंगल में दफनाया, पुलिस ने खोद कर निकाला, पांच आरोपी गिरफ्तार
प्लेसमेंट एजेंसी चयन में गड़बड़ी, सरकार को करोड़ों का नुकसान
एसीबी की जांच में यह सामने आया कि दोनों अधिकारियों ने एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत प्लेसमेंट एजेंसियों के चयन में नियमों की अनदेखी की, जिससे सरकार को भारी नुकसान हुआ. उस वक्त विनय कुमार चौबे झारखंड स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के प्रबंध निदेशक भी थे.

