भारत-फ्रांस के बीच 63 हजार करोड़ का राफेल मरीन सौदा, आईएनएस विक्रांत पर तैनात होंगे 26 नए लड़ाकू विमान
नई दिल्ली : भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग एक नए मुकाम पर पहुंच गया है. सोमवार को दोनों देशों ने दिल्ली में 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों के लिए 63,000 करोड़ रुपये के रणनीतिक सौदे पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते के तहत ये अत्याधुनिक विमान भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से संचालित होंगे और मौजूदा मिग-29के लड़ाकू विमानों को मजबूती देंगे.
इसे भी पढ़ें : सरायकेला : ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा
रक्षा सचिव ने किया भारतीय पक्ष का नेतृत्व
समारोह में भारतीय पक्ष का नेतृत्व रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया. उनके साथ नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन भी उपस्थित थे. हालांकि फ्रांस के रक्षा मंत्री के समारोह में शामिल होने की संभावना थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से अपनी यात्रा रद्द कर दी.

