Miss World 2025 Winner : थाईलैंड की ओपल बनीं मिस वर्ल्ड 2025, भारत की नंदिनी टॉप 8 में नहीं पहुंच सकीं, हैदराबाद में हुआ 72वें मिस वर्ल्ड का भव्य आयोजन
हैदराबाद : मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब थाईलैंड की 21 वर्षीय मॉडल ओपल सुचाता चुआंगस्री ने अपने नाम किया। शनिवार को हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में 108 देशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया। इथियोपिया की हस्सेट डेरेजे अदमासु को प्रथम रनर-अप घोषित किया गया।
भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता इस प्रतिष्ठित खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं, लेकिन वे टॉप 8 में जगह नहीं बना सकीं। इसके बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सामाजिक मुद्दों की गहरी समझ के दम पर दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया।
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : उपायुक्त के निर्देश पर नोडल पदाधिकारियों ने किया पंचायतों और वार्डों का निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच की
