जमशेदपुर : अपराध की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद, कदमा पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टली

 जमशेदपुर : अपराध की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद, कदमा पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टली
Spread the love

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनारी के ग्वाला बस्ती निवासी अंकुर सिंह और सीतारामडेरा के न्यू बाराद्वारी देवनगर निवासी उदयभान सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्टल और तीन राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : ‘संविधान बचाओ रैली’ की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित, 25 मई को साकची में पार्टी नेताओं का होगा जुटान

एलआईसी ग्राउंड के पास रची जा रही थी साजिश

एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमा के एलआईसी ग्राउंड के पास दो युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई और दोनों युवकों को मौके से ही धर-दबोचा गया.

अंकुर सिंह का है आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अंकुर सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ सोनारी थाना में टिंकू टंकू साहू हत्याकांड में मामला दर्ज है. साथ ही वह जुगसलाई के कुख्यात अपराधी मनीष सिंह और सोनारी के विकास सिंह उर्फ हेते के गिरोह से जुड़ा हुआ है. हालांकि उदयभान सिंह के आपराधिक इतिहास की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस दोनों से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें : पलामू पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिली बड़ी सफलता, 10 लाख के इनामी नक्सली शशिकांत सहित कई उग्रवादी मुठभेड़ के बाद फरार

चार माह में 28 आर्म्स एक्ट के केस दर्ज


एसएसपी ने बताया कि पिछले चार महीनों में जिले में आर्म्स एक्ट के तहत कुल 28 मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान पुलिस ने 44 अवैध हथियार बरामद किए हैं और 68 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. अकेले कदमा थाना क्षेत्र से अब तक 10 अवैध हथियार जब्त किए जा चुके हैं.

जेल भेजे गए दोनों आरोपी

पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन युवकों की आपराधिक योजना में और कौन-कौन शामिल थे तथा उनका अगला कदम क्या होता.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!