जमशेदपुर : डिमना लेक में नहाने उतरे दो छात्र लापता, देर रात तक जारी रही तलाश, मानगो के रहने वाले हैं दोनों छात्र, दोस्तों के साथ घूमने आये थे डिमना

 जमशेदपुर : डिमना लेक में नहाने उतरे दो छात्र लापता, देर रात तक जारी रही तलाश, मानगो के रहने वाले हैं दोनों छात्र, दोस्तों के साथ घूमने आये थे डिमना
Spread the love

जमशेदपुर : मानगो निवासी दो छात्र सोमवार शाम डिमना लेक में नहाने के दौरान लापता हो गए. जानकारी के अनुसार, पांच दोस्तों का यह समूह डिमना घूमने आया था. सभी ने मिलकर डिमना लेक में स्नान करने के लिए पानी में प्रवेश किया, लेकिन नहाते समय नितिन गोराई (18) और प्रतीक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए. बाकी तीन दोस्तों ने उन्हें डूबते देखा तो डर के मारे भाग खड़े हुए.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : महिलाओं से हो रही छिनतई पर लगाम लगाने के लिए टास्क फोर्स गठित, सिटी एसपी करेंगे अगुवाई, मॉर्निंग वॉक एरिया में बढ़ेगी निगरानी

बिना बताये घर से निकला था नितिन

लापता छात्रों में एक नितिन गोराई मानगो पायल टॉकीज के पास रामकृष्ण कॉलोनी का रहने वाला है और चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज में दूसरे सेमेस्टर का छात्र है. वह अपने घर में बिना बताये दोस्तों के साथ घूमने निकला था. वहीं, दूसरा छात्र प्रतीक डिमना का ही निवासी बताया जा रहा है.

स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान

शाम करीब पांच बजे से ही दोनों छात्रों की तलाश की जा रही है. घटनास्थल कुटिमाकली गांव स्थित डिमना के टापू के पास है, जो सामान्यतः सुनसान रहता है. डूबे छात्रों को निकालने के लिए स्थानीय युवक उमेश महतो, सोम माडीं, रथू मार्डी, हराधन महतो, सहारण बिरुआ समेत दर्जनों लोग पानी में उतर कर खोजबीन की. लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आई.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : नशाखोरी, अड्डेबाजी और अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस का पैदल मार्च, जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने की पहल

पुलिस और परिजन पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. साथ ही मानगो क्षेत्र से लापता बच्चों के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में डिमना पहुंच गए. बोड़ाम थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों छात्र उलीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन रात आठ बजे तक दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!