जमशेदपुर : बिरसानगर में एक ही रात दो घरों में चोरी, नकदी व गहने ले उड़े चोर, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया

 जमशेदपुर : बिरसानगर में एक ही रात दो घरों में चोरी, नकदी व गहने ले उड़े चोर, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया
Spread the love

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 2 बी स्थित ओमनगर रोड नंबर पांच में गुरुवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने घरों के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर नकदी, गहनों व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : साकची में मोबाइल दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी, झारखंड अग्निशमन की तत्परता से टली बड़ी घटना

मंगल लोहरा और सुनील सिंह के घरों को बनाया निशाना

घटना मंगल लोहरा और सुनील सिंह के घर में घटी। जानकारी के अनुसार, मंगल लोहरा अपने फुआ के निधन पर बिरसानगर जोन नंबर 6 गये थे। शुक्रवार की सुबह लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और उसमें रखे सोने की अंगूठी, चेन, झुमका, चांदी की पायल, बिछिया और लगभग 5,000 रुपये नकद गायब थे।

परिजनों के निधन पर शहर से बाहर गया था परिवार

मंगल लोहरा ने बताया कि 5 जून को उनकी मां का निधन तिरुलडीह स्थित पैतृक गांव में हो गया था, जिससे वे परिवार सहित वहां चले गये थे। 18 जून को लौटे ही थे कि फुआ के निधन की सूचना मिली, जिसके बाद वे 19 जून की सुबह फिर बाहर चले गये। इसी दौरान चोरी की घटना हुई।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : वन भूमि पर बने अलकतरा फैक्ट्री की चहारदीवारी तोड़ी गई, अतिक्रमण को लेकर वन विभाग ने की कार्रवाई

सुनील सिंह के घर में भी चोरी

स्थानीय लोगों ने पास ही रहने वाले सुनील सिंह के घर का दरवाजा भी टूटा देखा। बताया गया कि सुनील सिंह इलाज के सिलसिले में शहर से बाहर हैं। चोरों ने उनके घर की भी अलमारी से कीमती सामान चुरा लिया।

बस्तीवासियों में रोष, पुलिस जांच में जुटी

एक ही रात में दो घरों में चोरी की घटना से बस्तीवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पुलिस से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!