जमशेदपुर : तपती धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान, सावधानी से ड्यूटी करने की एडवाइजरी जारी

 जमशेदपुर : तपती धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान, सावधानी से ड्यूटी करने की एडवाइजरी जारी
Spread the love

जमशेदपुर : 42 डिग्री से अधिक तापमान के बीच न दिन को सुकून है, न रात में आराम. ऐसे में दिन भर धूप में खड़े होकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं. कभी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने, तो कभी वीआइपी मूवमेंट के दौरान घंटों सड़क किनारे खड़े होकर ड्यूटी करने में ट्रैफिक पुलिस लगी हुई है.

स्कूल छुट्टी के दौरान लगता है जाम

वहीं ट्रैफिक पुलिस के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है. कड़ी धूप में वाहन चालकों की जांच के दौरान वह पूरे दिन खड़े होकर इधर- उधर दौड़ते रहते हैं. जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर उनकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है. आम तौर पर देखा जाता है कि स्कूल छुट्टी के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न होती है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : विनय सिंह हत्याकांड में घटनास्थल पर पुलिस ने किया सीन रीक्रिएट, सुनियोजित हत्या की ओर इशारा कर रही पुलिस जांच

गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव जरुरी

 दूसरी ओर प्रचंड गर्मी को देखते हुए पूर्व सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसे कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी एसएसपी ने दिया है. एडवाइजरी जारी करते हुए एसएसपी ने बताया कि जिले में तापमान काफी ज्यादा है, इसलिए सभी पुलिसकर्मियों को सावधानी से ड्यूटी करनी है. गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीयें. ड्यूटी के दौरान खास कर ट्रैफिक पुलिस के जवान व पदाधिकारी ओआरएस का घोल लेते रहें. खाली पेट ड्यूटी न करें. अगर वाहन चेकिंग छांव वाले स्थान में हो सकती है, तो उसी स्थान का चयन करें. ड्यूटी करते हुए धूप से बचने का प्रयास करें. अपने साथ गीला कपड़ा भी रखें.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!