जमशेदपुर : आजादनगर में दो मंजिला मकान में चोरी, लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, दीवार फांदकर दिया वारदात को अंजाम
जमशेदपुर : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद बस्ती रोड नंबर-17 में सोमवार की रात चोरी की बड़ी वारदात हुई. चोरों ने फरहत जहां के दो मंजिला मकान को निशाना बनाया और घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आए. इसके बाद मेन गेट का ताला तोड़कर दोनों मंजिलों पर रखी अलमारियों से नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया.
मायके गई थीं फरहत जहां, पड़ोसी ने दी सूचना
चोरी की घटना उस समय हुई जब फरहत जहां अपने मायके धातकीडीह गई हुई थीं. मंगलवार सुबह एक पड़ोसी ने फोन पर उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही फरहत जहां तुरंत घर पहुंचीं और देखा कि मेन गेट पर ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : महिलाओं से हो रही छिनतई पर लगाम लगाने के लिए टास्क फोर्स गठित, सिटी एसपी करेंगे अगुवाई, मॉर्निंग वॉक एरिया में बढ़ेगी निगरानी
लाखों की संपत्ति की चोरी
चोरों ने ऊपर और नीचे दोनों मंजिलों की अलमारियों को खंगाला और करीब एक लाख रुपये नकद, तीन से चार लाख रुपये मूल्य के गहने, एक हस्ताक्षरित चेक और रोल गोल्ड के गहने चुरा लिए. घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था.

