जमशेदपुर : सीतारामडेरा में एलआईसी एजेंट के कार्यालय में चोरी, एक लाख नकद व दस्तावेज गायब, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

 जमशेदपुर : सीतारामडेरा में एलआईसी एजेंट के कार्यालय में चोरी, एक लाख नकद व दस्तावेज गायब, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
Spread the love

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा स्थित विक्टोरी 297 अपार्टमेंट के पांचवें तल पर एलआईसी एजेंट नवनीत कुमार के कार्यालय में गुरुवार रात अज्ञात चोर ने सेंध लगा दी. चोर ने कार्यालय का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद और जरूरी दस्तावेजों की चोरी कर ली.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : जुगसलाई में बजाज अगरबत्ती फैक्ट्री से पुलिस ने मारा छापा, मालिक समेत तीन हिरासत में, ब्रिंदा कंपनी के ट्रेडमार्क ‘हाई वोल्टेज’ के अवैध इस्तेमाल का आरोप

महिला ने दी सूचना, ताला टूटा देख रह गए हैरान

नवनीत कुमार ने बताया कि वह एलआईसी और म्यूचुअल फंड से संबंधित कार्य करते हैं. रोज़ाना की तरह गुरुवार को भी वह दोपहर करीब दो बजे कार्यालय बंद कर पड़ोस में अपने घर चले गए थे. रात करीब आठ बजे उसी मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने फोन कर बताया कि किसी ने उनके फ्लैट को बाहर से बंद कर दिया है. सूचना मिलने पर नवनीत जब ऊपर पहुंचे, तो देखा कि उनके कार्यालय का ताला टूटा हुआ था और भीतर नकदी समेत कई सामान गायब थे.

पहले फ्लैट को बंद किया, फिर दिया चोरी को अंजाम

जांच में सामने आया कि चोर ने पहले कार्यालय के सामने स्थित फ्लैट को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई बाहर न आ सके. इसके बाद उसने पेचकस और हथौड़ी की मदद से कार्यालय के मुख्य दरवाजजे का ताला तोड़ा. चोरी के बाद वह औजार वहीं छोड़कर फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : सिदगोड़ा में 14 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत, परिवार सदमे में, बिष्टुपुर डीएवी स्कूल में पढ़ता था कक्षा 9वीं का छात्र साईं

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. कार्यालय और अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तस्वीर कैद हुई है, जिसे खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम छानबीन में जुटी है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!