जमशेदपुर : बिष्टुपुर के बेल्डीह बस्ती में किरायेदार और मकान मालिक पक्ष के बीच मारपीट, पांच लोग घायल

 जमशेदपुर : बिष्टुपुर के बेल्डीह बस्ती में किरायेदार और मकान मालिक पक्ष के बीच मारपीट, पांच लोग घायल
Spread the love

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्डीह बस्ती में मंगलवार को एक मकान को खाली कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग मकान मालकिन सोमवारी पूर्ति ने कई महीनों से किराया नहीं देने पर किरायेदार दसमा बालमुचू से मकान खाली करने को कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट तक जा पहुंची।

सोनारी से पहुंचे रिश्तेदार, महिलाओं के बीच भी भिड़ंत

विवाद के दौरान किरायेदार पक्ष के कुछ रिश्तेदार सोनारी से आ पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान डंडे और हाथों से हमला किया गया। झड़प में मकान मालकिन सोमवारी पूर्ति, पिंकी सूंडी, जमुना मुर्मू और किरायेदार पक्ष से दसमा बालमुचू व सुनीता सरदार घायल हो गए। दोनों पक्षों की महिलाएं भी इस झड़प में शामिल रहीं।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : कमलपुर के गोपालपुर में बुलेट सवार युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

पुलिस जांच में जुटी, एक युवक हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया। घायल पिंकी सूंडी ने बताया कि सोमवारी पूर्ति अकेली रहती हैं और किराये से ही जीवनयापन करती हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत दी है और मामले की जांच की जा रही है। मकान मालिक और किरायेदार के बीच पुराना विवाद होने की बात भी सामने आई है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!