जमशेदपुर : नवविवाहिता की शादी के महज 15 दिन बाद मौत संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप

 जमशेदपुर : नवविवाहिता की शादी के महज 15 दिन बाद मौत संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप
Spread the love

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के ओल्ड सोनारी एमपी रोड स्थित एक मकान में नवविवाहिता रीता कुमारी महतो (22) की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. रीता की शादी महज 15 दिन पहले, 29 अप्रैल 2025 को चंदन कुमार महतो से हुई थी. गुरुवार शाम जब रीता की तबीयत बिगड़ी, तो उसे आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पति और ससुराल के अन्य सदस्य अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : भगवान परशुराम की जयंती पर धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने किया भव्य पूजन एवं आरती का आयोजन

मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

रीता का मायका गम्हरिया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में है. रीता के पिता बैद्यनाथ महतो ने सोनारी थाना में दामाद चंदन कुमार महतो, ससुर देवेन महतो और सास सावित्री महतो के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के पहले चंदन ने ₹2.50 लाख की मोटरसाइकिल की मांग की थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने एक माह बाद बाइक देने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके रीता को लगातार प्रताड़ित किया गया.

मोटरसाइकिल बुक कराने के बावजूद नहीं रुकी प्रताड़ना

बैद्यनाथ महतो के अनुसार उन्होंने 12 मई को बाइक बुक करा दी थी, जिसकी डिलीवरी 24 मई को होनी थी। लेकिन ससुरालवालों ने एक पल का भी इंतजार नहीं किया. उन्होंने बताया कि शादी के तुरंत बाद से ही रीता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था. 11 मई को उन्होंने रीता को गम्हरिया बुला लिया था, लेकिन 14 मई को चंदन फिर से उसे ससुराल ले गया। इसके एक दिन बाद ही बेटी की मौत की खबर मिली.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : यूनाइटेड क्लब में इंडोर गेम के कोच के बंद घर से चोरों ने की लाखों की चोरी, ओडिशा गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला ताला

पुलिस ने शुरू की जांच, ससुराल वाले फरार

घटना की सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जब पुलिस ने चंदन के घर पर दबिश दी, तो पूरा परिवार फरार मिला. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी (दहेज हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!