जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी में हुआ अत्याधुनिक हॉकी टर्फ और फ्लडलाइट्स का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान
जमशेदपुर : तार कंपनी एरिया स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) में खेल की नई क्रांति की शुरुआत हुई. यहां आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान अकादमी में अत्याधुनिक दूसरे हॉकी टर्फ और प्रसारण-स्तरीय फ्लडलाइट्स का उद्घाटन हुआ. इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज और हॉकी ऐस फाउंडेशन के चेयरमैन चाणक्य चौधरी ने शिरकत की.
इसे भी पढ़ें : भारत-फ्रांस के बीच 63 हजार करोड़ का राफेल मरीन सौदा, आईएनएस विक्रांत पर तैनात होंगे 26 नए लड़ाकू विमान
विश्वस्तरीय फ्लडलाइट्स से होगी उच्च गुणवत्ता की ब्रॉडकास्टिंग
इस नए विस्तार के तहत स्थापित किए गए टेलीकॉस्ट-स्तरीय फ्लडलाइट्स, ऐप-आधारित सॉफ्टवेयर ऑपरेशन से लैस हैं, जो उच्चतम प्रसारण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. ये फ्लडलाइट्स न केवल मैचों को बेहतरीन स्पष्टता और जीवंतता के साथ प्रसारित करने में सक्षम हैं, बल्कि इससे अकादमी के खिलाड़ियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर तरीके से उजागर किया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : धालभूमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, कदमबेड़ा एनएच-18 पर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत
अकादमी का नया हॉकी टर्फ तैयार करेगा अगले स्टार्स को
नवल टाटा हॉकी अकादमी ने 2017 में अपना पहला हॉकी टर्फ स्थापित किया था, और 2021 में हॉस्टल अकादमी की स्थापना की थी. अब, इस नए हॉकी टर्फ के उद्घाटन के साथ अकादमी का प्रशिक्षण माहौल और भी बेहतरीन हो गया है. अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्मित यह टर्फ खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा और उन्हें वैश्विक मैच परिस्थितियों का वास्तविक अनुभव प्रदान करेगा.

