जमशेदपुर : घाटशिला थाना का एसएसपी किशोर कौशल ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश, अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर
घाटशिला : जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बुधवार को घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई. एसएसपी ने 5 वर्षों से अधिक समय से लंबित कांडों, वारंटों और कुर्की मामलों के शीघ्र निष्पादन का सख्त निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : नदी-घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू सख्त, डूबने की घटनाओं से व्यथित होकर उपायुक्त और एसएसपी को लिखा पत्र
थाना अभिलेखों की जांच और समीक्षा

