जमशेदपुर : मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए निर्देश, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, अपराधियों पर कार्रवाई और तकनीकी प्रणालियों के उपयोग पर जोर

 जमशेदपुर : मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए निर्देश, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, अपराधियों पर कार्रवाई और तकनीकी प्रणालियों के उपयोग पर जोर
Spread the love

जमशेदपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों की उपस्थिति में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस बैठक में क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया.

गोष्ठी में अपराध नियंत्रण को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विगत लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए. साथ ही, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाने, अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर प्रभावी छापामारी तथा पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन कार्यों में गति लाने पर भी बल दिया गया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : नवल टाटा हॉकी अकादमी में हुआ अत्याधुनिक हॉकी टर्फ और फ्लडलाइट्स का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान

तकनीकी प्रणाली का भी लिया गया फीडबैक

सीसीटीएनएस, जांच ट्रैकिंग प्रणाली (आईटीएसएसओ), आई-रेड एप, डायल-112, क्राइ-मैक पोर्टल और ई-साक्ष्य एप जैसी तकनीकी प्रणालियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए इनकी अधिकतम उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए जनसुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाए. गोष्ठी में आगामी रणनीतियों की रूपरेखा भी तैयार की गई और सभी अधिकारियों से क्षेत्र में पुलिसिंग को बेहतर बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!