जमशेदपुर : सिदगोड़ा चेन छिनतई कांड का खुलासा, शातिर मोहित समेत तीन बदमाश और एक आभूषण विक्रेता चढ़े पुलिस के हत्थे

 जमशेदपुर : सिदगोड़ा चेन छिनतई कांड का खुलासा, शातिर मोहित समेत तीन बदमाश और एक आभूषण विक्रेता चढ़े पुलिस के हत्थे
Spread the love

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में टाटा स्टील के सुरक्षा पदाधिकारी सुजीत झा की पत्नी संजना झा से हुई चेन छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आभूषण विक्रेता भी शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों में शंकर महतो, विशाल सिंह उर्फ नाडू, मोहित वर्मन और आभूषण विक्रेता विशाल कुमार सोनी शामिल हैं. सभी आरोपी मानगो क्षेत्र के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा चुनाव विवाद खत्म, अब सीजीपीसी कराएगी चुनाव, SDO ने तीनों पक्षों को सुनने के बाद लिया फैसला, आज शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

मोहित वर्मन पर लूट के चार से पांच मामले दर्ज

बुधवार को प्रेसवार्ता में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहित वर्मन एक शातिर अपराधी है, जिस पर लूट के चार से पांच मामले दर्ज हैं. उसके साथ गिरफ्तार शंकर महतो और विशाल सिंह उर्फ नाडू पर भी लूटपाट के केस पहले से दर्ज हैं.

आभूषण विक्रेता ने गलाया सोना, बरामद हुई चेन

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आभूषण विक्रेता विशाल कुमार सोनी के पास से पीड़िता की चेन का पिघलाया हुआ सोना बरामद किया है, जिसका वजन 8.053 ग्राम है. इसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल फोन, एक पासबुक और एक एटीएम कार्ड भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : नए एसएसपी पीयूष पांडेय ने संभाला प्रभार, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिक लक्ष्य, बोले-संगठित अपराध पर होगी सीधी कार्रवाई

सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज

सिटी एसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर इन आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार किया गया. चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा सके. गौरतलब है कि 17 मई को सिदगोड़ा में पैदल जा रही संजना झा के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली थी और फरार हो गए थे.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!