जमशेदपुर : बिष्टुपुर सड़क दुर्घटना में घायल शिवम की भी रिम्स में मौत, दोनों दोस्त की एक साथ उठी अर्थी, मातम में डूबा इलाका

 जमशेदपुर : बिष्टुपुर सड़क दुर्घटना में घायल शिवम की भी रिम्स में मौत, दोनों दोस्त की एक साथ उठी अर्थी, मातम में डूबा इलाका
Spread the love

जमशेदपुर : शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल दो नाबालिग दोस्तों की मौत के बाद रविवार को सोनारी के निर्मल नगर में मातम का माहौल और गहरा गया। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस के पास शनिवार को हुए हादसे में घायल हुए विश्वप्रताप कुमार और शिवम कुमार की मौत से मोहल्ला गमगीन हो गया। रविवार को दोनों की शव यात्रा निकली, जिसमें हर आंख नम थी और वातावरण चीत्कारों से भर गया।

इसे भी पढ़ें : रेल ब्लॉक : टाटानगर-खड़गपुर रेल मार्ग पर 16 से 24 जून तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, छह जोड़ी ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

एक हादसा, दो जिंदगियां खत्म

हादसे में विश्वप्रताप की मौत शनिवार को ही हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल शिवम को रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया था। वहां रविवार सुबह करीब 6 बजे इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

एक के बाद एक मिली मौत की खबर, टूटा परिवारों पर दुखों का पहाड़

रविवार दोपहर 12 बजे जब विश्वप्रताप का शव उसके घर पहुंचा, तो शव यात्रा की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान शिवम की मौत की खबर ने पूरे मोहल्ले को झकझोर दिया। शिवम के शव के शाम में पहुंचने के बाद निर्मल नगर एक बार फिर मातम में डूब गया।

मां रीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल

विश्वप्रताप की मां रीना देवी बेटे का शव देखते ही बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला। मोहल्लेवासियों ने बताया कि विश्वप्रताप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और शिवम दो भाइयों में छोटा।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : जदयू ने मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 6 एवं 4 में चलाया संपर्क–समस्या–समाधान अभियान, सुनी समस्याएं

सुवर्णरेखा बर्निंग घाट में हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

रविवार दोपहर विश्वप्रताप का अंतिम संस्कार सुवर्णरेखा घाट में किया गया, वहीं देर शाम रिम्स से शिवम का शव आने के बाद रात में उसका भी अंतिम संस्कार उसी घाट पर किया गया।

मोहल्लेवासी स्तब्ध, पसरा सन्नाटा

दो किशोरों की असामयिक मौत से निर्मल नगर में सन्नाटा पसरा रहा। दोनों बच्चों की एक साथ अर्थी उठते देख हर किसी की आंखें छलक गईं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि दोनों बच्चे हंसमुख और मिलनसार थे, जिनकी यादें अब सबके दिलों में रह जाएंगी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!