Jamshedpur : सेवा ही लक्ष्य संस्था ने पोइला बैशाख पर 200 महिलाओं में वितरित किया वस्त्र
जमशेदपुर : पोइला बैशाख (बंगाली नववर्ष) के अवसर पर परसुडीह स्थित सेवा ही लक्ष्य संस्था के प्रांगण में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के तहत 200 जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरण किया गया. यह कार्यक्रम केशव जी छगनलाल एवं रोटरी क्लब स्टील सिटी जमशेदपुर की उरभी अदरसा तथा सेवा ही लक्ष्य संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : पत्थर खनिज का अवैध खनन एवं भंडारण मामले में प्राथमिकी दर्ज, हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर जब्त
समाज में सकारात्मक संदेश
इस अवसर पर उरभी अदरसा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि समाज की जरूरतमंद महिलाओं तक हरसंभव मदद पहुंचाई जाए, ताकि वे भी सम्मानजनक जीवन जी सकें. उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सहयोगी कार्यों को जारी रखने की बात कही. संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में उरभी अदरसा के सहयोग के लिए उनका आभार जताया. कहा कि इस तरह की पहल से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिलता है.

