जमशेदपुर : जिले भर के जेलों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और सख्त, लगेंगे 4G-5G जैमर, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

 जमशेदपुर : जिले भर के जेलों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और सख्त, लगेंगे 4G-5G जैमर, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Spread the love

जमशेदपुर : जिले की सभी जेलों, उपकारा, बाल सुधार गृह और कैदी वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जायेगा। बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित जेल सुरक्षा की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाघीडीह सेंट्रल जेल सहित सभी जेल परिसरों में 4जी और 5जी जैमर लगाए जाएं। इसके अलावा वॉकी-टॉकी की व्यवस्था, वॉच टावर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, पुलिस पेट्रोलिंग में वृद्धि और रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : नए एमजीएम अस्पताल की छत से टपक रहा पानी, 396.69 करोड़ की लागत से बने अस्पताल के निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

औचक निरीक्षण और अड्डेबाजी पर सख्त निर्देश

उपायुक्त ने जेल परिसरों, कैदी वार्ड और कोर्ट हाजत का नियमित औचक निरीक्षण करने और समय-समय पर छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल परिसर के आसपास हो रही अड्डेबाजी और अतिक्रमण पर भी कड़ी कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त ने सूचना तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : टाटा स्टील में यौन उत्पीड़न रोकने की सख्त पहल, सभी प्लांट और कार्यक्षेत्रों में बनीं आंतरिक शिकायत समितियां

घाघीडीह जेल की जल समस्या और बंदियों के प्रशिक्षण पर चर्चा

बैठक के दौरान घाघीडीह सेंट्रल जेल में चल रही पेयजल समस्या पर भी गंभीरता से विचार किया गया। उपायुक्त ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को इस समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जेलों में बंदियों के लिए संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने की बात भी कही गई। इस बैठक में एसएसपी पीयूष पांडेय, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!