जमशेदपुर : बागबेड़ा में मनाया गया सतगुरु कबीर प्रकट महोत्सव, 44 जोत दीप जलाकर की गई आरती
जमशेदपुर : नवयुवक कबीरपंथी कमेटी के तत्वावधान में रविवार को बागबेड़ा के सीपी टोला में सतगुरु कबीर साहेब प्रकट दिवस महा उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम इस वर्ष 10वां एक दिवसीय महोत्सव था, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से लोग शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : बागबेड़ा बड़ौदा घाट के पास नदी में डूबे बीटेक के दो छात्र, बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान हुआ हादसा
सात्विक यज्ञ व चौका आरती से हुई शुरुआत
महोत्सव की शुरुआत महंत सनमुख दास साहेब के नेतृत्व में सात्विक यज्ञ एवं चौका आरती से की गई। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था और वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दे रही थी। विशेष रूप से 44 जोत दीप प्रज्वलित किए गए, जो भक्तिभाव का प्रतीक बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार थे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में दिनेश साहू एवं जिला पार्षद डॉ. कविता परमार ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

