जमशेदपुर : कीताडीह में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 16 मकान-दुकान ध्वस्त, बुलडोजर चलने से बस्ती में हड़कंप

 जमशेदपुर : कीताडीह में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 16 मकान-दुकान ध्वस्त, बुलडोजर चलने से बस्ती में हड़कंप
Spread the love

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने बुधवार को कीताडीह क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर अभियान चलाया. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के दर्जनों जवानों की तैनाती की गई थी. जैसे ही बुलडोजर चला, बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या पर गरमाया माहौल, पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, सेना ने रखी सात सूत्री मांगें

10 अप्रैल को मिला था नोटिस, फिर भी नहीं खाली की जमीन

रेलवे ने इससे पहले यहां रहने वाले लोगों को 10 अप्रैल तक जमीन खाली करने का नोटिस दिया था. इसके बाद माइकिंग के जरिए से सार्वजनिक घोषणा कर अंतिम चेतावनी भी दी गई थी. बावजूद इसके जब जमीन खाली नहीं की गई, तो बुधवार को कार्रवाई की गई. फिलहाल 16 मकान और दुकानों को ध्वस्त किया गया है, लेकिन रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह केवल शुरुआती चरण है.

विकास योजना के तहत और भी बस्तियों में कार्रवाई संभव

सूत्रों के मुताबिक, रेलवे की विकास परियोजना के तहत कीताडीह समेत अन्य क्षेत्रों में भी दर्जनों कच्चे-पक्के मकानों को तोड़े जाने की तैयारी है. बस्तीवासियों का आरोप है कि उन्हें विकल्प या पुनर्वास की व्यवस्था किए बिना उजाड़ा जा रहा है. अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय निवासी दहशत में हैं. कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरा समय नहीं दिया गया, और अब वे बेरोजगार और बेघर हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : ननकू लाल हत्याकांड का खुलासा, पुराने विवाद में की गई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद

रेलवे प्रशासन का पक्ष

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यह जमीन रेलवे की संपत्ति है और विकास कार्यों के लिए अतिक्रमण हटाना अनिवार्य है. विभाग ने सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए समय पर नोटिस और चेतावनी दी थी.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!