जमशेदपुर : पोटका के किसान ने आम बागवानी से बदली तकदीर, सीधी बाजार पहुंच और पारदर्शी खरीद ने दी स्थायी आय, अन्य किसानों के लिए बना प्रेरणा

 जमशेदपुर : पोटका के किसान ने आम बागवानी से बदली तकदीर, सीधी बाजार पहुंच और पारदर्शी खरीद ने दी स्थायी आय, अन्य किसानों के लिए बना प्रेरणा
Spread the love

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के चाकरी पंचायत अंतर्गत किसानडीह टोला निवासी तीरथांकर सिंह सरदार ने सरकारी योजनाओं का सही उपयोग करते हुए अपनी खेती को नई दिशा दी है। उन्होंने वर्ष 2019-20 में मनरेगा के तहत ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ के अंतर्गत 1 एकड़ भूमि पर आम के बागवानी की शुरुआत की। इस योजना के तहत उन्हें गड्ढा खुदाई, पौधारोपण, ट्री गार्ड, सिंचाई और तकनीकी सहायता समेत सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

बाजार से सीधा जुड़ाव, पारदर्शी भुगतान

तीरथांकर सरदार की मेहनत का फल वर्ष 2024 में मिला, जब उनके आम बागान से पहली बार उत्पादन हुआ। All Seasons Farm Fresh कंपनी ने सीधे खेत से उनकी उपज खरीदी, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई और उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हुआ। प्रारंभिक चरण में कंपनी ने 1 क्विंटल आम खरीदा और उसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से सीधे खेत पर ही किया, जिससे लेन-देन में पारदर्शिता बनी रही।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : कदमा में पूर्व टाटा स्टीलकर्मी ने की आत्महत्या, परिवार में शोक, घर में फंदे से लटका मिला शव

अन्य किसानों के लिए बना आदर्श मॉडल

कंपनी ने परिवहन की पूरी जिम्मेदारी भी खुद उठाई, जिससे किसान पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। इस पहल से तीरथांकर को न सिर्फ बाजार तक सीधी पहुंच मिली बल्कि एक स्थायी आय का स्रोत भी तैयार हुआ। उनकी यह सफलता आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है। यह उदाहरण दर्शाता है कि यदि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और किसानों का बाजार से सीधा जुड़ाव हो, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!