जमशेदपुर : नशाखोरी, अड्डेबाजी और अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस का पैदल मार्च, जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने की पहल
जमशेदपुर : शहर में नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध पार्किंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस ने व्यापक पैदल मार्च निकाला. यह मार्च कदमा, सोनारी, साकची, बिष्टुपुर समेत कई थाना क्षेत्रों में किया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : अपराध की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद, कदमा पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टली
अवैध पार्किंग और अड्डेबाजी पर चेतावनी
मार्च के दौरान सड़क किनारे खड़ी अवैध गाड़ियों और अड्डेबाजी में लिप्त लोगों को फटकार लगाई गई और सख्त चेतावनी दी गई. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

