जमशेदपुर : सलगाझुड़ी अंडरब्रिज बंद होने से लोगों की बढ़ी परेशानी, जाम से यातायात बाधित, कड़ी धुप में बेहाल हो रहे लोग

 जमशेदपुर : सलगाझुड़ी अंडरब्रिज बंद होने से लोगों की बढ़ी परेशानी, जाम से यातायात बाधित, कड़ी धुप में बेहाल हो रहे लोग
Spread the love

जमशेदपुर : सलगाझुड़ी में स्थित रेलवे अंडरब्रिज को बंद किए जाने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह अंडरब्रिज न केवल स्थानीय निवासियों, बल्कि राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, बामनगोड़ा और परसुडीह जैसे आस-पास के इलाकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग था. इसके बंद हो जाने से अब लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है.

इसे भी पढ़ें : सरायकेला : आईजी अखिलेश झा ने किया जिला पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब बारीगोड़ा और जोजोबेड़ा रेलवे फाटक बंद होते हैं, तब वे सलगाझुड़ी अंडरब्रिज के माध्यम से आसानी से गंतव्य तक पहुंच जाते थे. लेकिन अब इस विकल्प के बंद हो जाने से सलगाझुड़ी रेलवे फाटक पर ट्रैफिक जाम की समस्या और अधिक गंभीर हो गई है.

प्रशासन से समाधान की मांग

लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि अंडरब्रिज को शीघ्र चालू किया जाए या फिर आवाजाही के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके. खासकर दैनिक आने-जाने वाले स्कूली बच्चे, कामकाजी लोग और आपातकालीन सेवाओं को भी इस बंदी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, आतंकवाद का पुतला फूंका

रेलवे ने दिया आश्वासन

इस संबंध में रेलवे विभाग की ओर से कहा गया है कि वे समस्या से अवगत हैं और इस पर समुचित कार्यवाही की जाएगी. हालांकि, अभी तक कोई निश्चित समय-सीमा नहीं बताई गई है कि अंडरब्रिज को कब तक दोबारा खोला जाएगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे प्रदर्शन या जनआंदोलन के लिए बाध्य होंगे. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन और रेलवे मिलकर इस समस्या का तत्काल समाधान निकालें ताकि लोगों को राहत मिल सके.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!