जमशेदपुर : नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल भवन में ओटी का शुभारंभ, स्त्री एवं प्रसूति विभाग पूरी तरह नए भवन में शिफ्ट

 जमशेदपुर : नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल भवन में ओटी का शुभारंभ, स्त्री एवं प्रसूति विभाग पूरी तरह नए भवन में शिफ्ट
Spread the love

जमशेदपुर : डिमना रोड स्थित एमजीएम अस्पताल के नवनिर्मित भवन में सोमवार को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को अब पूरी तरह से पुराने भवन से नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : घरों में चोरी करने वाला मो. चांद उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान, आभूषण व अन्य सामान बरामद

दो सफल ऑपरेशन से हुई ओटी की शुरुआत

नए ओटी में शुभारंभ के दिन ही दो सफल ऑपरेशन किए गए, इनमें एक सामान्य प्रसव और एक सिजेरियन डिलीवरी शामिल थी। अधिकारियों के मुताबिक, अब स्त्री एवं प्रसूति से संबंधित सभी नए मरीजों की भर्ती और उपचार नवनिर्मित भवन में ही होगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है नया परिसर

नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं से युक्त है। इसमें एनआईसीयू, पीआईसीयू, पेडियाट्रिक वार्ड और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह उपलब्ध हैं। अस्पताल के अधीक्षक, उपाधीक्षक, प्राचार्य और चिकित्सा पदाधिकारी शिफ्टिंग प्रक्रिया को निर्बाध रूप से संपन्न कराने में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : गोलमुरी में बकरी चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, कार से चोरी की गई आठ बकरियां बरामद, कुछ आरोपी फरार

जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की प्रतिबद्धता

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जिलेवासियों को गुणवत्तापूर्ण और सहज चिकित्सा सेवा प्रदान करना है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे स्त्री एवं प्रसूति संबंधी चिकित्सा के लिए नवनिर्मित भवन का ही उपयोग करें। प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन की यह संयुक्त पहल जमशेदपुर में चिकित्सा व्यवस्था को एक नई दिशा देने की ओर अग्रसर है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!