जमशेदपुर : उपायुक्त के निर्देश पर नोडल पदाधिकारियों ने किया पंचायतों और वार्डों का निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच की
जमशेदपुर : जिले में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रत्येक शनिवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकाय क्षेत्रों में नोडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जो विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की समीक्षा कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों, मनरेगा कार्यस्थलों और पंचायत भवनों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : सरायकेला-खरसावां : जिला पुलिस ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान, 25 वांछित अपराधी गिरफ्तार, 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी, 109 आरोपियों का सत्यापन
योजनाओं की प्रगति और सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान
अभियान के तहत शनिवार को परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी ने धरमबहाल (घाटशिला), अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार ने मुकरूडीह (बोड़ाम), अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने महुलबना (पटमदा), निदेशक एनईपी ने भालकी (गुड़ाबांदा), डीसीएलआर घाटशिला ने पाटपुर (बहरागोड़ा), एसओआर ने चुकरीपाड़ा (धालभूमगढ़), जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कुमड़ाशोल (डुमरिया), डीसीएलआर धालभूम ने कुलडीहा (पोटका), जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने जमशेदपुर अक्षेस, जिला परिवहन पदाधिकारी ने जुगसलाई नगर परिषद तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने मानगो नगर निगम के वार्डों का निरीक्षण किया।

