जमशेदपुर : भगवान परशुराम की जयंती पर धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ ने किया भव्य पूजन एवं आरती का आयोजन
जमशेदपुर : भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर ‘धर्म रक्षिणी पौरोहित्य महासंघ’ के अस्थायी कार्यालय मानगो डिमना रोड स्थित आशीर्वाद नगर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में जमशेदपुर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में आचार्यगण उपस्थित हुए.
इसे भी पढ़ें : रांची : स्पेशल ब्रांच के दरोगा हत्याकांड के दो आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 25-25 हजार के मुचलके पर मिली बेल
सामूहिक स्वस्तिवाचन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत आचार्यों द्वारा सामूहिक स्वस्तिवाचन के साथ हुई. इसके बाद गणपति-अंबिका पूजन, वरुण पूजन, नवग्रह पूजन, षोडश मातृका, दिगरक्षण और अंत में भगवान परशुराम की पूजा सम्पन्न हुई. ध्वज एवं फरसा पूजन भी विशेष रूप से किया गया. पूजन कार्यक्रम में यजमान की भूमिका पं. नितिन कुमार झा ने निभाई. सामूहिक रूप से सभी आचार्यों ने मिलकर भगवान परशुराम का पूजन सम्पन्न कराया. ध्वज पूजन के बाद आचार्यों को वह ध्वज अपने-अपने घरों की छत पर लगाने के लिए प्रदान किया गया.

