जमशेदपुर : मानगो में चोरी के मामले का खुलासा, शाहरुख खान समेत दो गिरफ्तार, 28 हजार नकद व दस्तावेज बरामद

 जमशेदपुर : मानगो में चोरी के मामले का खुलासा, शाहरुख खान समेत दो गिरफ्तार, 28 हजार नकद व दस्तावेज बरामद
Spread the love

जमशेदपुर : मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित प्रशांत इनक्लेव निवासी मनोज कुमार पाठक के घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में कपाली डांगोडीह निवासी शाहरुख खान और कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 निवासी मोहम्मद औरंगजेब उर्फ जबरन शामिल हैं।

नकद व दस्तावेज बरामद, दोनों पर पहले से दर्ज हैं केस

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए 28 हजार रुपये नकद और कुछ जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शाहरुख और औरंगजेब के खिलाफ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में पहले से भी दो मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : बारिश से एनएच-33 पर बाढ़ जैसे हालात, पारडीह के पास सड़क धंसी, टाटा-रांची मार्ग बंद, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

पूछताछ के बाद भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है ताकि किसी अन्य चोरी या गैंग से इनके तार जुड़े होने की संभावना को भी खंगाला जा सके। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी इलाके में संदिग्ध गतिविधियां दिखें या कोई अपरिचित व्यक्ति घूमता नजर आए, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!