जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल के पानी का मेन पाइपलाइन फटा, देव नगर कुष्ठ आश्रम में भारी तबाही, 18 घर जमींदोज, 50 से अधिक लोग प्रभावित

 जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल के पानी का मेन पाइपलाइन फटा, देव नगर कुष्ठ आश्रम में भारी तबाही, 18 घर जमींदोज, 50 से अधिक लोग प्रभावित
Spread the love

जमशेदपुर : शुक्रवार सुबह टाटा मोटर्स और टेल्को कॉलोनी को जल आपूर्ति करने वाली रिवर पंप हाउस की रॉ वॉटर मेन लाइन फटने से देव नगर स्थित कुष्ठ आश्रम में भारी तबाही मच गई. तेज प्रेशर के साथ 100 फीट तक पानी उठने लगा और कई घरों में घुस गया. घटना के समय लोग खाना बना रहे थे या आराम कर रहे थे, जिससे अफरातफरी मच गई। लगभग 18 कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए और 50 से अधिक लोग प्रभावित हुए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सेवा ही लक्ष्य संस्था ने पोइला बैशाख पर 200 महिलाओं में वितरित किया वस्त्र

टाटा स्टील अधिकारियों से हुई नोकझोंक

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता पवन अग्रवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों, सीतारामडेरा थाना प्रभारी समेत संबंधित विभागों को तुरंत जानकारी दी. मौके पर पहुंचे टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी राजीव कुमार और पवन अग्रवाल के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. पवन ने स्पष्ट कहा कि “अगर प्लांट जरूरी है, तो गरीबों की जान उससे कहीं ज्यादा जरूरी है.” करीब दो घंटे बाद जल प्रवाह रोका जा सका, तब तक भारी नुकसान हो चुका था.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : धातकीडीह ठक्कर बापा मध्य विद्यालय में पानी की किल्लत, विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूआईएसएल अधिकारी से की बात

प्रहवितों को मुआवजा देने की मांग

जल प्रलय थमने के बाद पास के सामुदायिक भवन में प्रभावित परिवारों के लिए ठहरने की और भोजन की व्यवस्था कराई गई है. पवन अग्रवाल ने जीएम आरके सिंह से आग्रह किया कि कुष्ठ आश्रम के ध्वस्त घरों का पुनर्निर्माण कराया जाए और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाए. मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने भी एसओआर से तत्काल खाद्यान्न सहायता देने की मांग की.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!