जमशेदपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 25 मई को आएंगे शहर, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबिली समारोह में होंगे शामिल

 जमशेदपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 25 मई को आएंगे शहर, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबिली समारोह में होंगे शामिल
Spread the love

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अपने प्लेटिनम जुबिली समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटा है. इस विशेष अवसर पर 25 मई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य अतिथि के रूप में लौहनगरी पहुंचेंगे. यह समारोह बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा.

समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और चैंबर की टीम मिलकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रही है. गुरुवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : जुगसलाई गुरुद्वारा गली में फटी पानी की पाइपलाइन बनी परेशानी का सबब, 15 दिन से जलापूर्ति ठप

विशिष्ट अतिथि होंगे रक्षा राज्य मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री

इस प्लेटिनम जुबिली समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद विद्युत वरण महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने की हर संभव तैयारी की जा रही है.

प्रशासनिक अमला जुटा तैयारियों में

तैयारियों के मद्देनजर उपायुक्त के साथ एसपी रुरल ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, डीटीओ धनंजय कुमार, एसडीओ शताब्दी मजुमदार, जमशेदपुर अक्षेस के कृष्ण कुमार, डीएसपी मनोज ठाकुर और बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में तैयारियों की समीक्षा की. मौके पर चैंबर के महासचिव मानव केडिया, वरिष्ठ सदस्य अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, पुनीत कांवटिया, अंशुल रिंगसिया, सुरेश शर्मा लिपु, बिनोद शर्मा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : मजदूर नेता राजेंद्र सिंह की जयंती पर टाटा मोटर्स यूनियन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, यूनियन पदाधिकारियों ने किया याद

सुरक्षा से लेकर स्वागत तक की व्यापक योजना तैयार

समारोह को व्यवस्थित और गरिमामय रूप देने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, वीआईपी प्रोटोकॉल, मीडिया कवरेज सहित तमाम पहलुओं पर गहन चर्चा हुई. जिला प्रशासन और चैंबर मिलकर इस कार्यक्रम को यादगार बनाने की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!