जमशेदपुर : लिव-इन पार्टनर ने ही की ज्योति कुमारी की हत्या, शक बना वजह, आरोपी डॉ. विजय मोहन गिरफ्तार

 जमशेदपुर : लिव-इन पार्टनर ने ही की ज्योति कुमारी की हत्या, शक बना वजह, आरोपी डॉ. विजय मोहन गिरफ्तार
Spread the love

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के रुहीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्यम मंदिर की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) ज्योति कुमारी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने ज्योति के लिव-इन पार्टनर डॉ. विजय मोहन सिंह को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है.

इसे भी पढ़ें : सरायकेला : आईजी अखिलेश झा ने किया जिला पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

शक ने ली जान, प्रेम संबंध पर था संदेह

पुलिस के अनुसार, डॉ. विजय मोहन को शक था कि ज्योति किसी और व्यक्ति से प्रेम संबंध में थी. इसी शक के कारण उसने हत्या की योजना बनायी और सुनियोजित ढंग से उसे अंजाम दिया.

गैंता से किया वार, बनाई झूठी कहानी

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने छोटे गैंता से ज्योति के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. बाद में उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद विजय मोहन ने एक कहानी गढ़ी और पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात हमलावर घर में घुसे और ज्योति पर हमला कर भाग गए.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में लू से राहत, आंधी-तूफान और बारिश के आसार, 1 मई तक मौसम रहेगा कूल-कूल, येलो अलर्ट जारी

भाई को भेजा बाहर, ताकि कोई गवाह न बचे

डॉ. विजय मोहन ने हत्या से पहले ज्योति के भाई प्रेम प्रकाश महतो को बच्चों के साथ बाल कटवाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया. वह नहीं चाहता था कि घटना के वक्त घर में कोई गवाह मौजूद हो. शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!