जमशेदपुर : सरकारी कार्यालयों में कोई घूस मांगे तो बिना डर के करें शिकायत : एसीबी एसपी

 जमशेदपुर : सरकारी कार्यालयों में कोई घूस मांगे तो बिना डर के करें शिकायत : एसीबी एसपी
Spread the love

जमशेदपुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने मंगलवार को आम जनता से अपील की कि वे बिना किसी भय के घूसखोरी की शिकायत करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी सरकारी कार्यालय में रिश्वत की मांग की जाती है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी थाना को दी जाए.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : धातकीडीह ठक्कर बापा मध्य विद्यालय में पानी की किल्लत, विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील यूआईएसएल अधिकारी से की बात

शिकायत मिलते ही होगी त्वरित कार्रवाई

एसपी सादिक रिजवी ने कहा कि शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम तुरंत मौके की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई पुलिस पदाधिकारी या अन्य सरकारी कर्मचारी भयादोहन करता है, तो उसकी भी शिकायत की जा सकती है.

कोल्हान में घट रही शिकायतें, लोगों को जागरूक होने की जरूरत

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने चिंता जताई कि कोल्हान क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से एसीबी थाना में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की संख्या में गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति तब है जब वास्तविकता में घूसखोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं. ऐसे में लोगों को जागरूक और सतर्क होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : आजादनगर में अड्डेबाजों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 युवक हिरासत में

जनता का सहयोग जरूरी

एसपी रिजवी ने दोहराया कि एसीबी जनता के साथ है और हर शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाती है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायत करने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!