जमशेदपुर : घरों में चोरी करने वाला मो. चांद उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान, आभूषण व अन्य सामान बरामद

 जमशेदपुर : घरों में चोरी करने वाला मो. चांद उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान, आभूषण व अन्य सामान बरामद
Spread the love

जमशेदपुर : जुगसलाई पुलिस ने घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले मो. चांद उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला है और उस पर कई घरों में घुसकर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट व सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें : सरायकेला : ड्यूटी आ रहे आरक्षी की सड़क हादसे में मौत, हंसाउड़ी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

डीएसपी (विधि व्यवस्था) तौकिर आलम ने सोमवार को जुगसलाई स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि चोरी की शिकायत जुगसलाई निवासी तनवीर आलम द्वारा दर्ज कराई गई थी। मामले की छानबीन के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा, जिससे आरोपी की पहचान हो सकी।

बरामद हुए चांदी के जेवर और पूजापाठ का सामान

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी की, जिसमें चांदी के गहने, देव प्रतिमाएं और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : टाटा स्टील प्लांट में लोको इंजन की चपेट में आने से ठेका कर्मी की मौत, कंपनी ने शुरू की जांच

एक पैर से दिव्यांग है आरोपी

डीएसपी तौकिर आलम ने बताया कि आरोपी मो. चांद उर्फ लंगड़ा एक पैर से दिव्यांग है। इसके बावजूद वह बेहद चतुराई से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और पुलिस से बचता फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं के राज खुलने की संभावना है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!