जमशेदपुर : धालभूमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस और हाइवा में आमने-सामने टक्कर, 11 घायल

 जमशेदपुर : धालभूमगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस और हाइवा में आमने-सामने टक्कर, 11 घायल
Spread the love

जमशेदपुर : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-18 पर मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 11 महिला-पुरुष यात्री घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पश्चिम बंगाल से यात्रियों को लेकर जमशेदपुर जा रही शंकरी बस की आमने-सामने टक्कर एक हाइवा से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल भवन में ओटी का शुभारंभ, स्त्री एवं प्रसूति विभाग पूरी तरह नए भवन में शिफ्ट

ग्रामीणों ने की मदद, घायल पहुंचाए गए अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल यात्रियों को “सेवा ही धर्म” सामाजिक संस्था की एंबुलेंस से धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने 9 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों का इलाज धालभूमगढ़ सीएचसी में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : गोलमुरी में बकरी चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, कार से चोरी की गई आठ बकरियां बरामद, कुछ आरोपी फरार

पुलिस ने शुरू की जांच, चालक अब भी फरार

घटना की सूचना पाकर धालभूमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दुर्घटना के तुरंत बाद बस और हाइवा दोनों के चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे के जिम्मेदार चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और एनएच-18 पर तेज रफ्तार वाहनों की जांच अभियान चलाने की जरूरत पर जोर दिया है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!