जमशेदपुर : आम उत्सव सह बागवानी मेला में सुदूरवर्ती गांवों से पहुंचे किसान, उपायुक्त ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
जमशेदपुर : जिले के किसानों द्वारा उगाए जा रहे आम की खेती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर पहली बार “आम उत्सव सह बागवानी मेला 2025” का आयोजन शनिवार को धालभूम क्लब में किया गया। इस मेले में जिले भर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए किसानों ने अपनी उपज की प्रदर्शनी लगाई।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की एक करोड़ की कार्डियक एंबुलेंस कभी उपयोग में नहीं आई, अब कंडम घोषित
विभिन्न किस्मों के आम बने आकर्षण का केंद्र
इस प्रदर्शनी में खासकर आम्रपाली, लंगड़ा, हिमसागर, फज़ली और दशहरी जैसी कई लोकप्रिय किस्मों के आमों की शानदार प्रदर्शनी देखने को मिली। किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और आम की खेती में अपनाई गई तकनीकों की जानकारी भी दी। इस मौके पर जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों के स्टॉल का अवलोकन किया और फलों की गुणवत्ता की जानकारी ली।

