जमशेदपुर : आरोग्यम आयुष्मान मंदिर की सीएचओ ज्योति कुमारी की इलाज के दौरान मौत, हिरासत में पति, पुलिस कर रही पूछताछ

 जमशेदपुर : आरोग्यम आयुष्मान मंदिर की सीएचओ ज्योति कुमारी की इलाज के दौरान मौत, हिरासत में पति, पुलिस कर रही पूछताछ
Spread the love

जमशेदपुर : रुहीडीह स्थित आरोग्यम आयुष्मान मंदिर स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) ज्योति कुमारी की बुधवार को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह बीते 18 अप्रैल को अपने कार्यस्थल पर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. इस मामले में पुलिस ने उसके कथित पति डॉ. विजय मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : सलगाझुड़ी अंडरब्रिज बंद होने से लोगों की बढ़ी परेशानी, जाम से यातायात बाधित, कड़ी धुप में बेहाल हो रहे लोग

कुदाल से किया गया था हमला

घटना के दिन स्वास्थ्य केंद्र में ज्योति कुमारी के सिर पर कुदाल से हमला किया गया था, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थीं. हमले के बाद से ही डॉ. विजय मोहन सिंह पुलिस की जांच के दायरे में थे. पुलिस ने घटनास्थल से एक कुदाल भी बरामद की है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें : सरायकेला : आईजी अखिलेश झा ने किया जिला पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

भाई के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

सीएचओ ज्योति कुमारी के भाई प्रेम प्रकाश महतो के बयान पर एमजीएम थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बुधवार देर शाम डॉ. विजय मोहन सिंह को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई पहलुओं से जांच की जा रही है. फिलहाल हत्या के कारणों और हमले के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है. घटनास्थल से बरामद साक्ष्यों और डॉ. विजय मोहन सिंह की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!