जमशेदपुर : आजादनगर चोरी कांड का खुलासा, एक नाबालिग समेत चार गिरफ्तार, चोरी गए गहने, नकदी और घड़ियां बरामद

 जमशेदपुर : आजादनगर चोरी कांड का खुलासा, एक नाबालिग समेत चार गिरफ्तार, चोरी गए गहने, नकदी और घड़ियां बरामद
Spread the love

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 17, क्रॉस रोड 10 स्थित ग्रीन वैली निवासी फरहत जहां के घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया. इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी आरोपी बाग-ए-अमन में कैटरिंग का काम करते थे और आपस में परिचित थे.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : सिदगोड़ा चेन छिनतई कांड का खुलासा, शातिर मोहित समेत तीन बदमाश और एक आभूषण विक्रेता चढ़े पुलिस के हत्थे

डीएसपी और थाना प्रभारी ने दी जानकारी

प्रेस वार्ता में डीएसपी (पटमदा) वचनदेव कुजूर और आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कपाली ताजनगर बंधुगोड़ा निवासी राज अंसारी, मिल्लतनगर रोड नंबर 2 निवासी मोहम्मद महफूज और कपाली डैमडूबी निवासी उमर शाहरुख उर्फ शेख शाहरुख शामिल हैं. इसके अलावा डैमडूबी से एक नाबालिग भी पकड़ा गया है.

नाबालिग की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद

पूछताछ के दौरान नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने एक जोड़ी चांदी की पायल, एक स्मार्ट वॉच और 1600 रुपये नकद बरामद किए. राज अंसारी के पास से सोने की नोज पिन, टाइटन घड़ी और 650 रुपये, मोहम्मद महफूज के पास से तीन चांदी की अंगूठी, एक घड़ी और दो लोहे की रॉड, जबकि शाहरुख के पास से एक जोड़ी चांदी की पायल और 1400 नकद जब्त किए गए.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने JNAC कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, 2 जून से कार्यालय गेट जाम करने की चेतावनी

शाहरुख पूर्व में भी जा चुका है जेल

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शेख शाहरुख पूर्व में भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है. पुलिस का मानना है कि वह एक आदतन चोर है और इस गिरोह का संचालन करता था. उल्लेखनीय है कि 19 मई की रात फरहत जहां के बंद घर से चोरों ने पीछे का ताला तोड़कर अलमीरा से गहने और नकदी की चोरी की थी. उस वक्त फरहत अपने मायके धातकीडीह गई हुई थीं. पुलिस ने तीनों बालिग आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेजा गया है.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!