जमशेदपुर : जिले में भारी बारिश का अलर्ट, आज सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय बंद रखने का आदेश, जिला प्रशासन सतर्क
जमशेदपुर : रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने 18 जून सुबह 8:30 बजे से 19 जून सुबह 8:30 बजे तक पूर्वी सिंहभूम जिले में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क और सजग रहने की अपील की है।
नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने की चेतावनी
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विशेष रूप से खरखई और स्वर्णरेखा नदी के तटीय और अन्य निम्न इलाकों में रहने वाले लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नागरिकों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। जिला प्रशासन ने सभी नगरीय निकाय पदाधिकारी, बीडीओ और सीओ को अलर्ट पर रखा है। राहत और बचाव दल भी पूरी तरह तैयार हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : रांची : झारखंड की 7.5 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, मंईयां सम्मान से वंचित लाभुकों को जल्द मिलेगा योजना का लाभ
नागरिकों के लिए आवश्यक निर्देश:
-
नदियों के किनारे जाने से बचें।
-
अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
-
किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय नगर निकाय, प्रखंड प्रशासन या नजदीकी थाना से संपर्क करें।
