जमशेदपुर : टेल्को में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, परिवार संग नहाने पहुंचे सूरज पूर्ति ने पत्नी के कहने पर लगाई थी छलांग

 जमशेदपुर : टेल्को में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, परिवार संग नहाने पहुंचे सूरज पूर्ति ने पत्नी के कहने पर लगाई थी छलांग
Spread the love

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के सीटू तालाब में रविवार देर शाम नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरसानगर जोन नंबर पांच निवासी 48 वर्षीय सूरज पूर्ति के रूप में हुई है, जो पेशे से पुट्टी मिस्त्री का कार्य करता था। घटना के समय वह अपने पत्नी और बच्चों के साथ तालाब में नहाने आया था।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : कोर्ट के आदेश पर बिष्टुपुर पिजन सैलून बिल्डिंग का एक हिस्सा कराया गया कब्जा मुक्त

मजाक में मिली सलाह बन गई हादसे की वजह

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सूरज पूर्ति नशे की हालत में तालाब पहुंचा था। पहले उसने अपनी बेटी को नहलाया, फिर नहाने वाला मग तालाब में फेंक दिया। इस पर उसकी पत्नी ने मजाक में कहा- जाकर मग निकालो और डुबकी लगाओ, नशा उतर जाएगा। पत्नी की बात सुनकर सूरज ने पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वह फिर बाहर नहीं निकल सका।

स्थानीय युवकों ने की खोजबीन, रात में रुका अभियान

जब कुछ देर तक वह बाहर नहीं आया तो पत्नी घबरा गई और शोर मचाया। वहां मौजूद दो युवकों ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची, पर अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया और लोगों को वहां से हटा दिया गया।

इसे भी पढ़ें : सरायकेला : ड्यूटी आ रहे आरक्षी की सड़क हादसे में मौत, हंसाउड़ी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

सुबह शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

सोमवार सुबह पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुनः तलाश शुरू की। कुछ ही देर में सूरज पूर्ति का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!