जमशेदपुर : डोबो रोड पर चलते ट्रेलर में अचानक लगी आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान

 जमशेदपुर : डोबो रोड पर चलते ट्रेलर में अचानक लगी आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान
Spread the love

जमशेदपुर : डोबो रोड पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब डोबो के पास एक चलते ट्रेलर (जेएच05डीएम-5945) में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेलर का अधिकांश हिस्सा पल भर में ही जलकर राख हो गया. ट्रेलर पर स्टील लदा हुआ था, जिसे जमशेदपुर ले जाया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : कश्मीर आतंकी हमले के विरोध में हिन्दू एकता मंच का मशाल जुलूस, निर्दोष मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

घटना के दौरान ट्रेलर चालक और खलासी ने सूझ-बूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूद कर अपनी जान बचा ली. हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रेलर को बचाया नहीं जा सका. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

सड़क पर लगा लंबा जाम

घटना की जानकारी मिलते ही फौरन दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन उनके पहुंचने तक ट्रेलर पूरी तरह जल चुका था. इस हादसे से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ देर तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए वाहनों को धीरे-धीरे जाम से बाहर निकाला.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!