जमशेदपुर : पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को सुन्दरनगर में कैंडल मार्च निकाल कर दी गई श्रद्धांजलि, दोषियों को सख्त सजा देने की उठी मांग
जमशेदपुर : पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की स्मृति में ग्रामीणों ने सुंदरनगर चौक पर कैंडल मार्च निकालकर मौन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. बड़ी संख्या में आम नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : घाघीडीह जेल के पास फायरिंग करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने हथियार, बाइक और वारदात के कपड़े किए बरामद
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अनमोल वर्मा ने घटना को बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता को शर्मसार करने वाला बताया. वहीं समाजसेवी राजा कालिंदी ने कहा कि यह हमला देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला है और अब समय आ गया है कि दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए.
आतंकियों को चौराहे पर फांसी देने की मांग
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित समस्त ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विशेष रूप से गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि जल्द से जल्द आतंकवादियों को गिरफ्तार कर सार्वजनिक रूप से चौराहे पर फांसी दी जाए, ताकि कोई भी भविष्य में ऐसी कायरता करने की हिम्मत न कर सके.

