जमशेदपुर : सिदगोड़ा में 14 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत, परिवार सदमे में, बिष्टुपुर डीएवी स्कूल में पढ़ता था कक्षा 9वीं का छात्र साईं

 जमशेदपुर : सिदगोड़ा में 14 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत, परिवार सदमे में, बिष्टुपुर डीएवी स्कूल में पढ़ता था कक्षा 9वीं का छात्र साईं
Spread the love

जमशेदपुर : सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती में रहने वाले विजय नंदन के इकलौते बेटे 14 वर्षीय साईं की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई. साईं डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में कक्षा 9वीं का छात्र था. अचानक हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे साईं शौचालय गया था.

लौटने के बाद उसने सिर में तेज दर्द की शिकायत की. माता-पिता ने घरेलू उपचार के तहत सिर में तेल लगाया और उसे आराम करने को कहा, लेकिन दर्द और बढ़ता गया. इसके बाद उसे तुरंत बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत और बिगड़ गई. डॉक्टरों ने ऑक्सीजन देने की कोशिश की, लेकिन साईं बेहोश हो गया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : जुगसलाई में बजाज अगरबत्ती फैक्ट्री से पुलिस ने मारा छापा, मालिक समेत तीन हिरासत में, ब्रिंदा कंपनी के ट्रेडमार्क ‘हाई वोल्टेज’ के अवैध इस्तेमाल का आरोप

टीएमएच में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

मर्सी अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए साईं को टीएमएच रेफर कर दिया. परिजन तुरंत उसे वहां लेकर पहुंचे, लेकिन सुबह करीब 9:30 बजे डॉक्टरों ने जांच के बाद साईं को मृत घोषित कर दिया. साईं के चाचा सच्चिदानंद ने बताया कि डॉक्टरों की रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) बताया गया है. उन्होंने कहा, “हम सदमे में हैं. साईं पूरी तरह स्वस्थ था और उसे पहले से कोई बीमारी नहीं थी.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : घाटशिला थाना प्रभारी पर जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप, जिप अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

रात में पिता का पैर दबाते हुए दिखाया था स्नेह

परिजनों के अनुसार, बुधवार रात साईं ने सोने से पहले अपने पिता विजय नंदन के पैर दबाए थे. जब पिता ने मना किया, तो उसने कहा कि “पैर दबाने का मन कर रहा है.” यह बात आज एक मार्मिक याद बन गई है. विजय नंदन ठेकेदारी करते हैं और मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के माधोपुर गांव के निवासी हैं. साईं का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा. घटना से सिदगोड़ा की 10 नंबर बस्ती में शोक का माहौल है.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!