टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चुराने वाला इमरान अंसारी उर्फ राजू गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जीआरपी ने की कार्रवाई

 टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चुराने वाला इमरान अंसारी उर्फ राजू गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जीआरपी ने की कार्रवाई

गिरफ्तार मोहम्मद इमरान अंसारी उर्फ राजू

Spread the love

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय मोहम्मद इमरान अंसारी उर्फ राजू के रूप में हुई है, जो धातकीडीह कब्रिस्तान के पास मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है।

स्टेशन परिसर में की थी दो मोबाइल की चोरी

पुलिस के अनुसार, इमरान ने शुक्रवार को स्टेशन पर दो यात्रियों से मोबाइल फोन की चोरी की थी। घटना के बाद जीआरपी ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसके आधार पर उसे पहचानते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि इमरान अंसारी पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। वह स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में सक्रिय रहता है और यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देता है।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : कदमा में टाटा स्टीलकर्मी की पत्नी से ठगी, इंटेलिजेंस अधिकारी बनकर 15 लाख के गहने लेकर जालसाज फरार

लगातार चल रहा जीआरपी का छापेमारी अभियान

उल्लेखनीय है कि टाटानगर जीआरपी और आरपीएफ स्टेशन परिसर में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी की निगरानी और सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती भी की गई है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!