Hazaribagh : इचाक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर को मारी गोली, नकदी लूट कर हुए फरार, हालत गंभीर

 Hazaribagh : इचाक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर को मारी गोली, नकदी लूट कर हुए फरार, हालत गंभीर
Spread the love

हजारीबाग : जिले के इचाक थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अपराधियों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित उच्च विद्यालय सिझुआ के पास एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. शालपर्णी इंडियन पेट्रोल पंप के मैनेजर शंकर रविदास पर अपराधियों ने गोली चला दी और सेल की रकम से भरा थैला लूटकर मौके से फरार हो गए.

हमलावर रुपयों से भरा थैला लेकर हुए फरार

घटना दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त हुई, जब शंकर रविदास पेट्रोल पंप की बिक्री राशि लेकर जा रहे थे. तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोका और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगते ही वह ज़मीन पर गिर पड़े और इसी दौरान हमलावर रुपयों से भरा थैला लेकर भाग निकले.

तीन गोलियां लगी, अस्पताल में भर्ती

सूत्रों के अनुसार मैनेजर को तीन गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

थाना प्रभारी ने बताया कि आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. व्यापारी वर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!