टाटानगर से बादामपहाड़ रेलखंड का जीएम ने किया निरीक्षण, स्टेशनों की खामियों पर अधिकारियों को लगाई फटकार
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अनिल मिश्रा ने गुरुवार को टाटानगर से बादामपहाड़ तक के रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ जोनल मुख्यालय और चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेलवे सुविधाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और यात्री सेवाओं की समीक्षा करना था.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा, 5 से 7 जून के बीच झारखंड में मानसून के आने की संभावना
टाटानगर स्टेशन पर सख्त रूख, पुराने फुट ओवर ब्रिज को हटाने के निर्देश
जीएम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 4 और 5 का पैदल निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और नये बने फुट ओवर ब्रिज का जायजा लिया. पुराने ओवरब्रिज को अब तक न हटाने पर नाराजगी जताई और तुरंत हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने प्लेटफार्मों पर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने और सभी प्लेटफार्मों पर समान सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा.

