चक्रधरपुर : ट्रेनों के विलंब पर डीआरएम तरुण हुरिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेगा ब्लॉक और अधूरी परियोजनाएं हैं देरी की मुख्य वजह

 चक्रधरपुर : ट्रेनों के विलंब पर डीआरएम तरुण हुरिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेगा ब्लॉक और अधूरी परियोजनाएं हैं देरी की मुख्य वजह
Spread the love

चक्रधरपुर : रेल मंडल में ट्रेनों के लगातार विलंब से परिचालन पर पहली बार मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से स्थिति स्पष्ट की. डीआरएम सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने ट्रेनों की देरी के पीछे के कारणों के साथ-साथ रेलवे की आगामी योजनाओं और यात्री सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : पालगाम आतंकी हमले के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हिन्दू जागरण मंच ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका 

रेल संरचनाओं के नवीनीकरण के लिए लिया जा रहा है मेगा ब्लॉक

डीआरएम ने बताया कि वर्षों पुरानी रेल लाइन, सिग्नल सिस्टम, विद्युत उपकरण, पुल, और कोच से संबंधित परियोजनाओं को अपग्रेड करने के लिए विभिन्न सेक्शन में मेगा ब्लॉक लिए जा रहे हैं. इन ब्लॉकों के चलते ट्रेनों का समय प्रभावित हो रहा है, लेकिन यह यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक कदम है. उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मंडल के कई स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इस साल अधिकांश कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन और अधिक सुचारु हो जाएगा.

1906 में बने पुल पर चल रहा है कार्य, आज भी लिया गया ब्लॉक

डीआरएम ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि चांडिल – कांड्रा के बीच 5.30 घंटे का ब्लॉक आज लिया गया है, जिसमें अंग्रेजों के जमाने (1906) में बने पुलिया के सात स्पैन बदले जा रहे हैं. यह कार्य सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत जरूरी है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : तपती धूप में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के जवान, सावधानी से ड्यूटी करने की एडवाइजरी जारी

20 समपार फाटकों को बंद करने की योजना

वरिष्ठ मंडल अभियंता ने जानकारी दी कि मंडल में कुल 20 समपार फाटकों को इस वर्ष बंद करने का लक्ष्य है. अब तक 9 फाटक पहले ही बंद किए जा चुके हैं. यह कदम ट्रेनों के निर्बाध परिचालन और सड़क सुरक्षा दोनों के लिए अहम है.

आदित्यपुर स्टेशन को विकसित कर संचालन बढ़ाया जाएगा

प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया गया कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है, और निकट भविष्य में अधिकांश ट्रेनों का संचालन यहीं से करने की योजना है. प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डॉ. ऋषभ सिन्हा, मंडल परिचालन प्रबंधक अवनीश, सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के एनएम दास, विद्युत विभाग के सुनील कुमार मीणा, चंद्रशेखर, एससी महंती, वाणिज्य प्रबंधक डॉ. देवराज बनर्जी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

 

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!